🔥 TRENDING MP High Court Grants Old Pension Schem... MP Kamal Nath Criticises BJP Over Recu... Gwalior registers highest AQI among fi... Retired Army Officer and Son Shot in B... High-Speed Bus Kills Rider in Darbhang... পুঞ্চার মা চরণ পাহাড়ী কালী মন্দিরের পু...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन ने कड़ी तैयारी

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 07 Nov 2026, 06:06 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने तमसा नदी घाट का निरीक्षण कर छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदमों का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने शनिवार को हिसुआ प्रखंड स्थित तमसा नदी छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाटों पर साफ‑सफाई, पेयजल, पर्याप्त रोशनी एवं चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नगर परिषद एवं संबंधित पदाधिकारियों को जिले के सभी छठ घाटों पर लगे हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइटों का सर्वेक्षण कर उन्हें चालू हालत में रखने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं नियंत्रण कक्ष संचालित करने तथा छठ पर्व से संबंधित पेंटिंग और फ्लेक्स लगाने का भी निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने अवैध रूप से बनाए और बेचे जा रहे कार्बाइड गन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि लोहा, स्टील एवं पीवीसी पाइप में विस्फोटक पदार्थ भरकर बनाए जाने वाले अत्यधिक ध्वनि वाले पटाखे बेहद खतरनाक हैं। इनके इस्तेमाल से ध्वनि एवं वायु प्रदूषण भी फैलता है। छठ महापर्व के दौरान सभी छठ घाटों पर कार्बाइड गन सहित अन्य प्रकार के पटाखों की बिक्री एवं उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए डीएम ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि छठ घाट परिसर में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थलों पर ही कराई जाएगी तथा घाट तक श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था पैदल सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण के दौरान गोपनीय शाखा प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद हिसुआ के कार्यपालक पदाधिकारी, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App