🔥 TRENDING जंगल क्षेत्रों में कथित पशु तस्करी को... તહેવાર झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की म... Delhi University Hosts International J... MCD bans meat stalls near Delhi temple... Thieves steal entire one‑acre coriande...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा में अभियान बसेरा के आवेदन काउंटरों का डीएम ने किया निरीक्षण, लाभुकों की सुविधा पर दिए निर्देश
Sarkari Yojana

नवादा में अभियान बसेरा के आवेदन काउंटरों का डीएम ने किया निरीक्षण, लाभुकों की सुविधा पर दिए निर्देश

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 07 Oct 2026, 09:14 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बुधवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने अभियान बसेरा के तहत वास भूमिहीन लाभुकों के लिए समाहरणालय परिसर में बनाए गए पांच आवेदन काउंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थित प्रक्रिया और लाभुकों को सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

बुधवार को नवादा जिले के जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने अभियान बसेरा के तहत वास भूमिहीन लाभुकों से आवेदन प्राप्त करने के लिए समाहरणालय परिसर में स्थापित काउंटरों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में आवेदन जमा करने पहुंचे लाभुकों की सुविधाओं और आवेदन प्राप्ति की व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि लाभुकों की सुविधा के लिए समाहरणालय परिसर में कुल पांच काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने सभी काउंटरों पर सुचारू और व्यवस्थित तरीके से आवेदन प्राप्त करने, भीड़ को नियंत्रित रखने तथा लाभुकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश दिया। साथ ही, अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक लाभुक को निर्धारित प्रक्रिया के तहत पावती उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपादित किया जाए। उन लाभुकों को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया जिनको आवेदन प्रपत्र भरने में कठिनाई हो रही है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी एवं विकास मित्रों को लाभुकों को आवेदन प्रपत्र भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है। प्रशासन ने पात्र वास भूमिहीन लाभुकों से अपील की है कि वे अभियान बसेरा के तहत वास भूमि प्राप्त करने के लिए अपने अंचल एवं पंचायत स्तर पर आयोजित शिविरों में भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे उन्हें राज्य या जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता नवादा, गोपनीय शाखा प्रभारी, डीसीएलआर नवादा, आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
📲Get App