🔥 TRENDING कृष्ण वेश में बच्चा और मुस्लिम व्यक्ति... झीरम मामले पर डां चरण दास महंत ने कहा... September 6, 2026 Weather Forecast: Wh... PM Modi challenges 'Fragile 5' label,... Police summons TMC MP Abhishek Banerje... Vaibhav Sunavanshi Meets Siraj in Dali...
06 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा में 73 हजार नए राशन कार्ड का लक्ष्य, 62,952 आवेदन अपलोड; 47 हजार लाभुकों की ई-केवाईसी लंबित

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 06 Sep 2026, 05:48 AM 👁 12
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को समाहरणालय में आपूर्ति शाखा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्ड निर्माण, लंबित आवेदनों के निष्पादन तथा लाभुकों की ई-केवाईसी की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने निर्देश दिया कि नए राशन कार्ड निर्माण और लंबित आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार ने बताया कि जिले में 73 हजार नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध अब तक 62,952 आवेदन पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। उन्होंने शेष आवेदनों को तेजी से पोर्टल पर अपलोड करने तथा राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में बताया गया कि जिले में करीब 47 हजार लाभुकों की ई-केवाईसी लंबित है। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित लाभुकों से अपील की कि वे अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली दुकान पर जाकर स्वयं एवं परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी कराएं। इसके लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया तथा प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को माइकिंग एवं अन्य प्रचार माध्यमों से प्रचार-प्रसार कराने को कहा गया।

जिला कल्याण पदाधिकारी को विकास मित्रों के माध्यम से महादलित टोलों में जागरूकता एवं मोबाइल एजुकेशन अभियान चलाने, डीपीएम जीविका को जीविका दीदियों के माध्यम से लाभुकों को जागरूक एवं प्रेरित करने तथा सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी पात्र लाभुकों का राशन कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने तथा लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App