अपराध
नवादा के तरौन गांव के आहर में मजदूर अमर पासवान का शव मिला, परिवार में हुआ कोहराम
मंगलवार को नवादा के तरौन गांव के आहर में 40 वर्षीय मजदूर अमर पासवान का शव मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।
नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र के तरौन गांव स्थित आहर में मंगलवार को एक मजदूर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के लोधवेकांटी गांव निवासी ललेश्वर पासवान के करीब 40 वर्षीय पुत्र अमर पासवान के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
अमर पासवान कौआकोल के दुर्गा मंडप मोहल्ले में अपने एक रिश्तेदार के यहां किराए पर रहकर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह रविवार की शाम से लापता था। मंगलवार को तरौन गांव स्थित आहर में उसका शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियाँ हैं। परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
फिलहाल अमर पासवान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।