🔥 TRENDING बहराइच में एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशास... ఆర్డీవో, డీఎస్పీ తణుకులో నామినేషన్ల కే... ఆర్డీవో సూర్యారావు, డీఎస్పీ నరసింహారావ... ਤਿਉਹਾਰੀ ਸੀਜ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ‘ਹਲਦੀਰਾਮ’ ਦਾ ਕੇਸਰ... અમદાવાદ અને સુરત પોલીસનું સંયુક્ત ઓપરે... उज्जैन में किसानों ने जीवामृत से पराली...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा के रेवार मोड़ पर अज्ञात पिकअप ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, पिता-पुत्र और बेटी घायल

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 22 Oct 2026, 01:48 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड में गुरुवार दोपहर को एक अज्ञात पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड अंतर्गत धमौल थाना क्षेत्र के रेवार गांव मुख्य मार्ग पर गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवार गांव निवासी रतन कुमार अपने पिता और छोटी बहन के साथ मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे रेवार मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।

वहीं, दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
📲Get App