🔥 TRENDING Punjab Politicians Scrutinized After A... Supreme Court to Review Delhi, Punjab... Assam CM Welcomes NCC Cadets After Bra... Former Assam DGP GM Srivastava Highlig... Pranab Doley Declares 'Falsehood Can N... গোবরা যুবক দল শ্যামা পূজা উদযাপন করে ৫...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा के झुनाठी पंचायत में सहयोग शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्रदान
Sarkari Yojana

नवादा के झुनाठी पंचायत में सहयोग शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्रदान

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 02 Sep 2026, 06:56 AM 👁 399
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

1 सितंबर 2026 को नवादा सदर प्रखंड के झुनाठी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी रवी प्रकाश ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के लाभुकों को दस्तावेज वितरित किए। शिविर में पोर्टल की शुरुआत की गई और मासिक शिविरों की जानकारी दी गई।

नवादा। बिहार सरकार की पहल के तहत आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को नवादा सदर प्रखंड अंतर्गत झुनाठी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पदाधिकारी नवादा श्री रवी प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को जिले की पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सहयोग शिविर पोर्टल भी प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत अथवा आवेदन ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि वे पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करें।

शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के स्वीकृति पत्र तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं से संबंधित दस्तावेज वितरित किए गए। इसी क्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकायों में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। सिरदला के खनपुरा, गोविंदपुर के भवनपुर, नादीगंज के हंडिया, टकरी बाजार के पोक्सी, कौआकोल के कौआकोल, अखबारपुर के गोबिंदबिघा, वारसलीगंज के मंजोर, राजौली के जोगिया मारन, नरहर के कोनीबर, हिसुआ के दौना, मेसकौर के ब्रहोसर, रोह के रोह तथा काशीचक के खाखरी पंचायत में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनका निष्पादन किया गया तथा स्वीकृत मामलों में लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त नगर परिषद नवादा के वार्ड संख्या 44, नगर परिषद वारसलीगंज के ward संख्या 06, नगर परिषद हिसुआ के ward संख्या 08 तथा नगर पंचायत राजौली के ward संख्या 02 में भी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लाभुक पहुंचे और विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन जमा किए। पात्र लाभुकों को योजनाओं की स्वीकृति एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में संबंधित वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित रहे।
📲Get App