🔥 TRENDING Driver of Speeding Scorpio Kills Pilgr... ManoramaMAX to Debut "Abhirami" Film a... New OTT Releases This Week: Shaque, Do... Rise and Fall 2 Announces Contestant L... SS Rajamouli unveils trailer of ‘Sigma... Ajay Devgn’s ‘Drishyam 3’ retitled ‘Dr...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा के हिसुआ पांचूगढ़ गोलीकांड में मुख्य आरोपी समेत तीन ने किया आत्मसमर्पण, एक गिरफ्तार
Crime

नवादा के हिसुआ पांचूगढ़ गोलीकांड में मुख्य आरोपी समेत तीन ने किया आत्मसमर्पण, एक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 11 Sep 2026, 05:54 AM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा पुलिस ने हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचूगढ़ मोहल्ले में हुए गोलीबारी एवं हत्या कांड में मुख्य आरोपी नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन सहित तीन नामजद अभियुक्तों को आत्मसमर्पण कराया जबकि एक अन्य आरोपी जैकी कुमार को गिरफ्तार किया है।

नवादा। हिसुआ थाना क्षेत्र के पांचूगढ़ मोहल्ले में हुए गोलीबारी एवं हत्या कांड में नवादा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की लगातार दबिश के चलते मुख्य आरोपी समेत तीन नामजद अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि पुलिस ने कांड में फरार आरोपियों के खिलाफ महज 72 घंटे के भीतर न्यायालय से इश्तेहार एवं कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त कर लिया था। इसके बाद 5 सितंबर को मुख्य अभियुक्त नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन के घर विधिवत इश्तेहार चिपकाया गया। पुलिस की कार्रवाई और लगातार दबिश के बाद मुख्य आरोपी ने 6 सितंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।

इसी क्रम में 10 सितंबर को कांड संख्या 508/26 में नामजद अभियुक्त शोल्डू, निवासी नारदीगंज, तथा राजा पटेल, निवासी हिसुआ ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, कांड संख्या 515/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जैकी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने फरार आरोपियों पर भी शिकंजा कसते हुए 10 सितंबर को गोपाल सिंह, अंकित कुमार, चुंचुन कुमार समेत अन्य फरार नामजद अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया। पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है। नवादा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से स्पष्ट है कि पांचूगढ़ गोलीकांड में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शने के मूड में पुलिस नहीं है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश लगातार जारी है।
📲Get App