🔥 TRENDING Gold Prices in Karnataka Released for... Karnataka Finance Dept Warns CM of Cas... Rajasthan HC Gives Final Chance to Pre... Gold Prices Rise in Jaipur: 18K, 22K,... Sterling & Wilson Renewable Energy Sec... Cyclone Expected in Bay of Bengal, Hea...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नवादा के एल एस कॉलेज में आयोजित झंडा दिवस पर कलाकारों ने बांधा समा

नवादा के एल एस कॉलेज में आयोजित झंडा दिवस पर कलाकारों ने बांधा समा

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 08 Sep 2026, 07:06 AM 👁 41
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

झंडा दिवस निधि संग्रह के लिए के एल एस कॉलेज में गूंजा देशभक्ति कवर, आयोजित हुआ ' एक शाम शहीदों के नाम`

झंडा दिवस निधि संग्रह के लिए केएलएस कॉलेज में गूंजा देशभक्ति का स्वर, आयोजित हुआ ‘एक शाम शहीदों के नाम’
नवादा। झंडा दिवस के अवसर पर धन संग्रह के उद्देश्य से नवादा स्थित केएलएस कॉलेज में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन सैनिक कल्याण निदेशालय, गृह विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला का हिस्सा रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता नवादा श्री मनोज कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों, कलाकारों एवं आमजनों ने देश की सुरक्षा, संप्रभुता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उनके अदम्य साहस, शौर्य, त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। भावपूर्ण प्रस्तुतियों के जरिए वीर शहीदों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता प्रकट की गई। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया।
उपस्थित लोगों ने कलाकारों की शानदार देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए वीर जवानों के त्याग और बलिदान को नमन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।
उल्लेखनीय है कि सैनिक कल्याण निदेशालय, बिहार द्वारा उपलब्ध कराए गए कार्यक्रम के अनुसार 7 सितंबर 2026 को रजौली अनुमंडल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
📲Get App