🔥 ट्रेंडिंग टाइम्स ऑफ इंडिया ने हरीयाणवी गाने 'नेग... टाइम सीज़न 3 का ट्रेलर रिलीज़: सियाबन... CBSE 2027 परीक्षा तिथि पत्रिका कब जारी... सीएम धामी ने क़हतिमा को 'मिनी इंडिया'... उत्तराखंड के सांसदों ने विकास कार्य हे... मायावती ने उत्तराखंड के बीएसपी नेताओं...
04 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

नवादा के ढोढ़ा गांव में 9 वर्षीय बालक की डूबने से मृत्यु, परिवार में शोक का माहौल

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 04 अक्टू. 2026, 08:45 PM 👁 83
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कौरिहारी नदी में नहाने के दौरान 9 वर्षीय कृष्णा कुमार की डूबने से मृत्यु, परिवार और गांव में शोक के माहौल की रिपोर्ट।

रविवार की शाम को नवादा के पकरीबरावां प्रखंड, ग्राम पंचायत ढोढ़ा के ढोढ़ा गांव में कौरिहारी नदी में नहाने के दौरान 9 वर्षीय कृष्णा कुमार की डूबने से मृत्यु हो गई।

जितिया पर्व के पारण के दिन लगभग चार बजे कृष्णा कुमार अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे नदी से बाहर निकालने की कोशिश की और चिकित्सक के पास ले गए, पर जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया।

मृतक की पहचान कृष्णा कुमार, पिता राजेश कुमार और माता रेखा देवी के रूप में हुई। बालक का पैतृक गांव कोल्हना है और वह अपने माता-पिता के साथ ननिहाल ढोढ़ा में रह रहा था। उसके नाना तपेश्वर पासवान हैं। कृष्णा चार बहनों का इकलौता भाई था।

इस असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पूरे ढोढ़ा गांव में शोक का माहौल है।
📲Get App