🔥 TRENDING Time Season 3 Trailer Drops: Siobhan F... CBSE 2027 Exam Date Sheet: When Will I... CM Dhami Labels Khatima as 'Mini India... Uttarakhand MPs Spend Just 18% of Rs 1... Mayawati Meets Uttarakhand BSP Leaders... Former Ropar Judge Files Appeal Agains...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नवादा के ढोढ़ा गांव में 9 वर्षीय बालक की डूबने से मृत्यु, परिवार में शोक का माहौल

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 04 Oct 2026, 08:45 PM 👁 82
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कौरिहारी नदी में नहाने के दौरान 9 वर्षीय कृष्णा कुमार की डूबने से मृत्यु, परिवार और गांव में शोक के माहौल की रिपोर्ट।

रविवार की शाम को नवादा के पकरीबरावां प्रखंड, ग्राम पंचायत ढोढ़ा के ढोढ़ा गांव में कौरिहारी नदी में नहाने के दौरान 9 वर्षीय कृष्णा कुमार की डूबने से मृत्यु हो गई।

जितिया पर्व के पारण के दिन लगभग चार बजे कृष्णा कुमार अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास के लोगों ने उसे नदी से बाहर निकालने की कोशिश की और चिकित्सक के पास ले गए, पर जांच के बाद उसे मृत घोषित किया गया।

मृतक की पहचान कृष्णा कुमार, पिता राजेश कुमार और माता रेखा देवी के रूप में हुई। बालक का पैतृक गांव कोल्हना है और वह अपने माता-पिता के साथ ननिहाल ढोढ़ा में रह रहा था। उसके नाना तपेश्वर पासवान हैं। कृष्णा चार बहनों का इकलौता भाई था।

इस असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पूरे ढोढ़ा गांव में शोक का माहौल है।
📲Get App