🔥 TRENDING અકીલ સૈયદની કસ્ટડીમાંથી ગેરકાયદે હથિયા... Flash floods in Nepal leave 320 Indian... Suspended Constable Flees After Rape F... Batsman scores twin centuries in Test,... Varun Chakaravarthy Birthday Special:... Sri Lanka Tail-Enders Outlast Openers...
29 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने की जनसुनवाई, 11 परिवाद प्राप्त, समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 29 Aug 2026, 05:56 AM 👁 26
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

28 अगस्त 2026 को नवादा में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 11 नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निपटारे का निर्देश दिया गया।

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के तहत प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में जनसुनवाई की व्यवस्था लागू की गई है। इसी क्रम में 28 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई में कुल 11 परिवाद प्राप्त हुए। थाना गोविंदपुर अंतर्गत ग्राम कुंडा निवासी पूजा कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, थाना अकबरपुर अंतर्गत ग्राम केदुआ निवासी सुदामा राय ने भूमि विवाद, थाना मुफस्सिल अंतर्गत ग्राम गढ़ोवा निवासी नवल पासवान ने म्यूटेशन रिजेक्ट होने तथा थाना कादिरगंज अंतर्गत ग्राम आती निवासी इंदु देवी ने जेपी सेनानी पेंशन से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। अन्य परिवादियों ने भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं एवं शिकायतों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया।

जिला पदाधिकारी ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के पास जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया।

जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी परिवादों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही, परिवादियों को उनके मामलों में की गई कार्रवाई से भी अवगत कराने का निर्देश दिया गया।
📲Get App