🔥 ट्रेंडिंग ભાવનગરના પાલીતાણામાં નકલી દારૂ પીવાથી... અમદાવાદ: ઇદે ઉલ મિલાદૂ નબીના તહેવારને... અમદાવાદના નવરંગપુરામાં પોલીસનું સઘન વા... उरई में जिलाधिकारी व एसपी ने किया पैदल... श्रीलंका का भारत में टी20 अंतरराष्ट्री... शेखर कपूर की ‘मासूम’ 1983 में खाली थिए...
23 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

नवादा: चातर होल्ट के समीप 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

✍️ रिपोर्टर: Ramlakhan Kumar 🗓 23 अग. 2026, 07:18 AM 👁 4
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान रजौली के नंदू कुमार के रूप में हुई है।

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में स्थित चातर होल्ट के समीप शनिवार को 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के कर्मा केंद्रुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र नंदू कुमार के रूप में की गई है।

शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को वहां फेंके जाने की गंभीर आशंका जताई है। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत अनुसंधान पूरा होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या और दुर्घटना सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
📲Get App