🔥 ट्रेंडिंग హైదరాబాద్‌లోని పలు ప్రాంతాల్లో ఘనంగా స... झारखंड ने विशाल धुएँ वाले कोयला खदान क... अवैध मिट्टी खनन में ट्रैक्टर ट्राली ने... एलोन मस्क का टेस्ला रोडस्टर अंतरिक्ष म... सलेमपुर में गंगा आरती से भक्तिमय माहौल... आरबीआई को मुद्रास्फीति नियंत्रित करने...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

नवरात्रि और मूर्ति विसर्जन को लेकर डीएम व एसपी ने चिल्ली गांव तालाब का किया निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 18 अक्टू. 2026, 08:18 PM 👁 17
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

उरई, जालौन। आगामी नवरात्रि पर्व एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी समीर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने संयुक्त रूप से कोतवाली उरई क्षेत्रांतर्गत चिल्ली गांव स्थित तालाब (विसर्जन स्थल) का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, तालाब की स्थिति, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पहुंच मार्ग, साफ-सफाई तथा गोताखोरों की तैनाती का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल एवं उसके आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस कर्मियों और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशिक्षित स्थानीय गोताखोरों को तैनात रखने तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं एवं विसर्जन जुलूसों के सुगम आवागमन के लिए प्रभावी रूट डायवर्जन प्लान लागू करने और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विसर्जन कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App