🔥 ट्रेंडिंग વડોદરા માં દિવાળીનું ઉત્સવમય રસ્તાઓ G20 વિદેશ મંત્રીઓની બેઠક દરમિયાન એટલાન... தமிழக அரசின் அதிரடி உத்தரவு! दिल्ली के रामलीला मैदान की गूंज कटिहार... भदोही में ‘कामयाबी का आगाज ट्रस्ट’ ने... ફરિયાદી સાથે કથિત રીતે ₹24.76 કરોડથી વ...
01 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

नवरात्रि में मां महामाया मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

✍️ रिपोर्टर: Kishan Kumar 🗓 01 नव. 2026, 09:35 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नवरात्रि के सात दिनों तक मां महामाया मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
रतनपुर में माता के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
रतनपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नवरात्रि के दौरान लगातार सात दिनों तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से लेकर देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते रहे।
नवरात्रि के पहले दिन से ही मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु रतनपुर पहुंचे और मां महामाया के दरबार में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल
नवरात्रि के सातों दिनों में मां महामाया मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालु माता को चुनरी, नारियल, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते नजर आए। सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं।
मंदिर के साथ-साथ रतनपुर के आसपास स्थित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ देखने को मिली।
सप्तमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर रतनपुर में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई। बिलासपुर तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पदयात्री मां महामाया के दर्शन के लिए रतनपुर पहुंचे। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए पैदल मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए।
सप्तमी की रात पदयात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया। भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की गई।
30 हजार मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाया मां का दरबार
इस वर्ष शारदीय नवरात्रि के दौरान मां महामाया मंदिर में करीब 30 हजार मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाने की जानकारी सामने आई। ज्योति कलश के कारण मंदिर परिसर का वातावरण और भी भक्तिमय नजर आया।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर रहा विशेष ध्यान
📲Get App