Crime
नेउरा पुलिस ने गुप्त सुचना पर नेउरा रेलवे स्टेशनसे लगभग 49किलो गांजा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया
Watch on:
▶️ YouTube
नेउरा पुलिस ने गुप्त सुचना पर नेउरा रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर लगभग 49किलो गांजा और 7मोबाइलके साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगो से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है
नेउरा से अवनीश कुमार सिंह रिपोर्ट
नेउरा पुलिस कि बड़ी कार्रवाई भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद, 5 अभियुक्त गिरफ्तार।
दिनांक 7.9.2026 को नेउरा थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने के लिए मादक पदार्थ के साथ नेउरा रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से कहीं अन्य जगह तस्करी करने जाने वाले है ।
प्राप्त सूचना के आलोक में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (दानापुर 2), पटना एवं थानाध्यक्ष नेउरा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए नेउरा रेलवे जंक्शन के पास सघन निगरानी रखी गई ।
इसी क्रम में पांच व्यक्तियों को बैग एवं ट्रॉली लिए हुए संदिग्ध अवस्था में जंक्शन की ओर जाते हुए देखा गया। उक्त पांचों व्यक्तियों के विधिवत तलाशी के क्रम में बैग एवं ट्रॉली से कुल 49.77 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए जब्त किया गया। कार्रवाई में संलिप्त उक्त 5 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया । इसके अतिरिक्त 7 मोबाइल फोन भी बरामद किया गया ।
उस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।