Local
निधौली कलाँ में श्री रामलीला महोत्सव का तृतीय दिवस, अतिथियों ने की प्रभु श्री राम की आरती
Watch on:
▶️ YouTube
निधौली कलाँ में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन इंद्रजीत गुप्ता, राजीव गुप्ता और राकेश गुप्ता ने प्रभु श्री राम की आरती कर महोत्सव की शोभा बढ़ाई। रामलीला समिति ने अतिथियों का सम्मान किया।
नगर निधौली कलाँ में चल रहे श्री रामलीला महोत्सव का तृतीय दिवस आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभु श्री राम की आरती करने का सौभाग्य श्रीमान इंद्रजीत गुप्ता जी (गैस वाले), श्रीमान राजीव गुप्ता जी (अध्यक्ष, उद्योग व्यापार मंडल, निधौली कलाँ) एवं श्रीमान राकेश गुप्ता जी (राधे राधे कलेक्शन) को प्राप्त हुआ।
इस विशेष अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री पुनीत गुप्ता जी, महामंत्री श्री सम्यक जैन बिट्टू जी, मंत्री श्री सुमित गुप्ता जी एवं सोशल मीडिया प्रभारी श्री यथार्थ गुप्ता गप्पू जी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महोत्सव की गरिमा को बढ़ाया।
रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने पधारे हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं गले में पटका पहनाकर हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया। समिति की ओर से सभी अतिथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।