Health
नदीगांव में अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार घायल मेडिकल कॉलेज रेफर
पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत मेडिकल कॉलेज पहुंचे, घायलों और परिजनों से की मुलाकात; डॉक्टरों को बेहतर उपचार के दिए निर्देश।
जालौन। जनपद जालौन के थाना नदीगांव क्षेत्र में ग्राम सदूपुरा और कनासी के बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना नदीगांव पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में डॉक्टरों से परामर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित उपचार के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। हादसे में घायल लोगों की स्थिति को लेकर पुलिस एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।