🔥 TRENDING Helicopter Crash in Uttarakhand Claims... बालाघाट के पांच वर्षीय बालक को जबलपुर... Bidar District: 22 Students to Join Ka... Helicopter crash near Joshimath trigge... Delhi Air Quality Index Rises to 93 Af... Delhi to Ban Non-BS-VI Vehicles from N...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

नशे के हॉटस्पॉट में पुलिस कमिश्नर खुद उतरे फील्ड में, तस्कर की इमारत पर चला प्रशासन का एक्शन

✍️ Reporter: Sunil Verma 🗓 30 Oct 2026, 06:29 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नशे के हॉटस्पॉट में पुलिस कमिश्नर खुद उतरे फील्ड में, तस्कर की इमारत पर चला प्रशासन का एक्शन

जालंधर,नशे के खिलाफ जालंधर पुलिस की मुहिम अब हॉटस्पॉट इलाकों तक पहुंच गई है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह खुद फील्ड में उतरकर बस्ती शेख के तेज मोहन नगर पहुंचे और नशा तस्करी से जुड़े मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की निगरानी की। इस दौरान नशा तस्करी के आरोपी गगनदीप उर्फ गग्गी की इमारत में नियमों के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को गिराया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि शहर में नशे के हॉटस्पॉट इलाकों की लगातार पहचान कर वहां गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्रवाई केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनकी अवैध गतिविधियों से जुड़ी संपत्तियों और निर्माणों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, तेज मोहन नगर निवासी गगनदीप उर्फ गग्गी पर नशा तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इसी साल अगस्त में पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत दूसरी बार गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह कपूरथला जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सात मामले दर्ज हैं।
अधिकारियों के अनुसार, जिस मकान में कार्रवाई की गई, उसमें आरोपी का परिवार रहता था। बताया गया कि मकान करीब 70 साल पुराना और जर्जर हालत में है। मौके पर अधिकारियों ने मकान में किए गए निर्माण को लेकर भी जांच की। नगर निगम अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मकान में वायलेशन को लेकर मालिक को पहले नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का जवाब नहीं मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। हॉटस्पॉट इलाकोंi में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
पुलिस कमिश्नर के खुद मौके पर पहुंचने से साफ है कि जालंधर पुलिस अब नशे के हॉटस्पॉट इलाकों में कार्रवाई को लेकर सीधे फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ा रही है।
📲Get App