🔥 TRENDING હિંમતનગરમાં ગાયત્રી યુવા ગ્રુપ દ્વારા... CGPSC पेपर लीक केस में ED का बड़ा खुला... ਮਿੱਡੂ ਮੱਲ ਮਾਰਕੀਟ ’ਚ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦਾ ਪੀਲਾ ਪ... हसनपुर खादर क्षेत्र में गंगा तटबंध की... Five people drown as Karam festival’s... India's Private Sector Activity Regist...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नारदीगंज के पिता-पुत्र की जोड़ी पटना में राष्ट्रीय मंच पर देगी काव्य प्रस्तुति

✍️ Reporter: Rahul Kumar 🗓 23 Sep 2026, 11:15 AM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के नारदीगंज (ओड़ो) निवासी अमरेन्द्र कुमार मिश्र के पुत्र अवनीश रंजन और पौत्र सारांश मनस्वी पटना में आयोजित पांचवें हिंद युग्म उत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर काव्य पाठ करेंगे।

पटना के बापू टावर में 25 से 27 सितंबर तक आयोजित पांचवें हिंद युग्म उत्सव में नवादा जिले के नारदीगंज (ओड़ो) निवासी और वर्तमान में हिसुआ निवासी सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार मिश्र के पुत्र अवनीश रंजन 26 सितंबर को और पौत्र सारांश मनस्वी 27 सितंबर को राष्ट्रीय मंच पर अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे।

यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर का है और इसमें पंकज त्रिपाठी, शैलेश लोढ़ा, दिव्य प्रकाश दुबे व मानव कौल जैसी जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। इस प्रतिष्ठित उत्सव में पिता-पुत्र की इस जोड़ी को आमंत्रण मिलना जिले के लिए गौरव का विषय है।

अवनीश रंजन और सारांश मनस्वी की इस उपलब्धि पर जिले भर में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
📲Get App