🔥 ट्रेंडिंग नई विरासत योजना में दिल्ली सरकार 75% ख... नई दिल्ली में SECI ने 15वीं स्थापना दि... इंडिया इंटरनेशनल वाटर वीक 2026 दिल्ली... सिकंदराबाद एक्सप्रेस में टिकट विवाद मे... दमोह के विद्या हॉस्पिटल में हर्निया ऑप... ગ્રાન્ટેડ અને નોન-ગ્રાન્ટેડ શાળાઓમાં ફ...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
निर्माणाधीन प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में जलभराव से महंत हनुमंत चेतन अनशन पर, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर

निर्माणाधीन प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में जलभराव से महंत हनुमंत चेतन अनशन पर, सैकड़ों ग्रामीण धरने पर

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 04 सित. 2026, 02:38 PM 👁 85
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
जन्माष्टमी के दिन कमरौली थाना क्षेत्र के बनभारिया स्थित प्रगटेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में बारिश का गंदा पानी भर जाने से ग्रामीण नाराज़ हो गए और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद नाला नहीं खुलवाया गया, जिसके चलते जल निकासी का मार्ग अवरुद्ध होने से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में जलभराव हो गया। पानी जमा होने से आवागमन भी प्रभावित है। ग्रामीणों ने नाला खुलवाकर तत्काल जल निकासी कराने की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लगातार समस्या बनी हुई है।
📲Get App