🔥 ट्रेंडिंग चंदापुर चौराहे पर अवैध टैक्सी स्टैंड स... तनम्मा भाटिया ने चढ़ाई चढ़ाई पूजा में... अनिरुद्ध रविचंद्रन ने मनाया 15 वर्ष, भ... अनिरुद्ध रविचंद्र ने भारतीय सिनेमा में... फ़िल्म 'पर्देस' का नया गीत 'मेरी मोहब्... राहुल गांधी, राहुल खार्गे ने यूपी कांग...
16 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नारौली डांग में सरपंच पद के लिए आज चुनाव, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, गांव में चुनावी माहौल गरमाया

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 16 नव. 2026, 04:34 PM 👁 23
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नारौली डांग में सरपंच पद के लिए आज चुनाव, प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, गांव में चुनावी माहौल गरमाया
नारौली डांग। ग्राम पंचायत नारौली डांग में सरपंच पद के लिए आज 16 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है। सरपंच पद के प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं।
चुनाव को लेकर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों ने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत लगा दी है। गांव के विभिन्न मोहल्लों में मतदाताओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंच बना रहे हैं।
आज होने वाले मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। सभी प्रत्याशियों की निगाहें मतदाताओं पर टिकी हुई हैं। अब देखना यह होगा कि नारौली डांग की जनता किस प्रत्याशी के सिर पर सरपंच पद का ताज सजाती है।
📲Get App