🔥 TRENDING Congress Leader Sachin Pilot Trains wi... चंद्रपूरच्या बाबूपेठ लुंबिनी नगरमध्ये... पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी ने रूपेश... ब्याज वसूली वाले एजेंटों से डरें नहीं,... भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने नाबालिग ल... घग्घर नदी पुल का निर्माण अंतिम चरण में...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नारौली डांग में खुशबू मीणा की जीत पर निकला विजय जुलूस, ग्रामीणों ने किया स्वागत

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 29 Nov 2026, 03:42 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नारौली डांग। ग्राम पंचायत नारौली डांग में सरपंच पद के चुनाव में खुशबू मीणा ने 368 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कुल 1077 वोट प्राप्त किए। जीत की घोषणा के बाद गांव में खुशी का माहौल छा गया।
खुशबू मीणा की जीत के उपलक्ष्य में गांव में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में ग्रामीणों और समर्थकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। जगह-जगह विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया गया और समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
इस दौरान उपसरपंच अनिल जिंदल सहित वार्ड पंच एवं अन्य ग्रामीण भी विजय जुलूस में शामिल हुए। सभी ने खुशबू मीणा को जीत की बधाई दी।
खुशबू मीणा, पृथ्वीराज मीणा की पुत्रवधू हैं। चुनाव में मिली जीत को लेकर समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
📲Get App