🔥 TRENDING Driver of Speeding Scorpio Kills Pilgr... ManoramaMAX to Debut "Abhirami" Film a... New OTT Releases This Week: Shaque, Do... Rise and Fall 2 Announces Contestant L... SS Rajamouli unveils trailer of ‘Sigma... Ajay Devgn’s ‘Drishyam 3’ retitled ‘Dr...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नरहट पुलिस ने छोटी पाली से अपहृत पूनम देवी की हत्या का उद्भेदन किया, तीन आरोपी गिरफ्तार
Crime

नरहट पुलिस ने छोटी पाली से अपहृत पूनम देवी की हत्या का उद्भेदन किया, तीन आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 11 Sep 2026, 06:38 AM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव से दो माह पहले लापता हुई पूनम देवी की हत्या कर शव को कोडरमा घाटी में फेंक देने का मामला पुलिस ने सुलझाया है। तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दो वाहन भी जब्त किए गए हैं।

10/09/2026 गुरुवार को नरहट थाना पुलिस ने छोटी पाली गांव से लापता हुई पूनम देवी के अपहरण कांड का उद्भेदन कर लिया है। महिला के शव को कोडरमा घाटी में फेंक दिया गया था।

पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों – मनुआ (हिसुआ थाना) निवासी चुन्नू सिंह, हादसा निवासी सशीचंद्र उर्फ तुल्लू सिंह और बेलारू (हिसुआ थाना) निवासी बिपीन उर्फ अंकित राज – को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त दो वाहनों को भी जब्त किया गया है। नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार और अनुसंधानकर्ता पूजा कुमारी की भूमिका को रजौली एसडीपीओ केतन एंगोले ने सराहा है।

पूनम देवी ने पहले सशीचंद्र उर्फ तुल्लू सिंह के खिलाफ हिसुआ थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी (कांड संख्या 73/21) दर्ज कराई थी। उनकी पुत्री काजल कुमारी ने 2 जुलाई 2026 को नरहट थाना में लापता होने की शिकायत (कांड संख्या 210/26) दर्ज कराई थी। घटनास्थल से मृतका के कपड़े तथा कुछ मानव हड्डियां बरामद की गईं और एफएसएल टीम वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही है। अनुसंधान अभी जारी है।
📲Get App