🔥 TRENDING રાજકોટમાં સૌરાષ્ટ્રના સૌથી મોટા રાવણનુ... OLX 200 mobile baramad kiye Rajasthan विजयादशमी पर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर... Maharashtra Garba Incident: Accused Mo... Maharashtra Minister Pankaja Munde Dis... Shami hopeful of India recall despite...
20 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नेपाल की त्रासदी में सीतापुर के 3 युवक लापता
International

नेपाल की त्रासदी में सीतापुर के 3 युवक लापता

✍️ Reporter: Satyaprakash Shukla 🗓 31 Aug 2026, 07:58 AM 👁 72
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

टनल निर्माण कार्य में करते थे मजदूरी, 25 अगस्त से परिवारों का संपर्क टूटा; परिजनों में चिंता

सीतापुर। नेपाल में हुई त्रासदी के बाद सीतापुर जिले के तीन युवकों के लापता होने की खबर सामने आई है। तीनों युवक नेपाल में टनल निर्माण से जुड़े काम में लगे हुए थे। हादसे के बाद से उनके परिवारों का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
परिजनों के अनुसार, तीनों युवकों से 25 अगस्त के बाद बातचीत नहीं हो सकी है। लगातार संपर्क करने के प्रयास के बावजूद फोन पर बात नहीं हो पाने से परिवारों की चिंता बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि युवक रोजगार के सिलसिले में नेपाल गए थे और वहां टनल में काम कर रहे थे। घटना के बाद से परिजन उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
लापता युवकों के संबंध में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों ने प्रशासन से भी मामले में मदद करते हुए युवकों की तलाश कराने और उनकी स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।
तीनों युवकों के लापता होने की खबर से उनके गांव और आसपास के क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है। परिजन लगातार किसी सकारात्मक सूचना का इंतजार कर रहे हैं।
📲Get App