🔥 ट्रेंडिंग कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा बैंक गारंटी न... ये प्रेम मोल लिया जल्द ऑनलाइन स्ट्रीम... कर्नाटक में सीएम के घर और विधानसभा पर... इन्झ लिरिक्स ने यूट्यूब पर पेश किया 'क... PAHER विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय दूध द... जैकी श्रोफ़ ने बप्पी लाहिरी के 74वें ज...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नन्हीं उम्र में बड़ी जिम्मेदारी, रस्सी पर करतब दिखाकर परिवार का पेट पाल रही मासूम बच्ची

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 28 नव. 2026, 07:37 AM 👁 12
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नन्हीं उम्र में बड़ी जिम्मेदारी, रस्सी पर करतब दिखाकर परिवार का पेट पाल रही मासूम बच्ची

खैरथल हीरालाल भूरानी

बचपन की उम्र जहां बच्चों के खेलने-कूदने और पढ़ने-लिखने की होती है, वहीं एक छोटी बच्ची रस्सी पर हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर रही है। मासूम बच्ची रस्सी पर संतुलन बनाकर तरह-तरह के करतब दिखाती है और लोगों का मनोरंजन करती है।
बच्ची के लिए यह महज खेल या तमाशा नहीं, बल्कि परिवार की आजीविका चलाने की जिम्मेदारी बन गया है। जिस उम्र में उसके हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए, उस उम्र में वह परिवार की मदद के लिए कठिन करतब दिखा रही है। बच्ची का यह संघर्ष जहां लोगों को आश्चर्यचकित करता है, वहीं समाज को सोचने पर भी मजबूर करता है कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर बचपन मिलना कितना जरूरी है।
📲Get App