🔥 TRENDING Baba Mahakal Adorned as Mother Ganga a... Supreme Court reprimands Rajasthan gov... Fans Seek Refund After 'Tamasha Queen'... Rajasthan Feels the Heat: Temperatures... Texmaco Rail Lands Major Wagon Manufac... खेड़ा जलालपुर पुख्ता की आवाज बुलंद, गा...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नन्हीं उम्र में बड़ी जिम्मेदारी, रस्सी पर करतब दिखाकर परिवार का पेट पाल रही मासूम बच्ची

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 28 Nov 2026, 07:37 AM 👁 7
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नन्हीं उम्र में बड़ी जिम्मेदारी, रस्सी पर करतब दिखाकर परिवार का पेट पाल रही मासूम बच्ची

खैरथल हीरालाल भूरानी

बचपन की उम्र जहां बच्चों के खेलने-कूदने और पढ़ने-लिखने की होती है, वहीं एक छोटी बच्ची रस्सी पर हैरतअंगेज करतब दिखाकर अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग कर रही है। मासूम बच्ची रस्सी पर संतुलन बनाकर तरह-तरह के करतब दिखाती है और लोगों का मनोरंजन करती है।
बच्ची के लिए यह महज खेल या तमाशा नहीं, बल्कि परिवार की आजीविका चलाने की जिम्मेदारी बन गया है। जिस उम्र में उसके हाथों में किताबें और खिलौने होने चाहिए, उस उम्र में वह परिवार की मदद के लिए कठिन करतब दिखा रही है। बच्ची का यह संघर्ष जहां लोगों को आश्चर्यचकित करता है, वहीं समाज को सोचने पर भी मजबूर करता है कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर बचपन मिलना कितना जरूरी है।
📲Get App