🔥 ट्रेंडिंग सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तमिलनाडु में... SC आदेश पर तिरुवरांकुंड्रम में दीपम जल... आगरा कैंट-असरवा स्पेशल ट्रेन का संचालन... तमिलनाडु में MLA पर IAS अधिकारी ने लगा... रेलकर्मियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए... देवउठनी एकादशी के बाद शुरू हुए मांगलिक...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नन्हीं सृष्टि ने कविता सुनाकर जीता कलेक्टर का दिल, बच्चों के लिए झूले की होगी व्यवस्था

✍️ रिपोर्टर: Manmohan 🗓 28 नव. 2026, 11:08 AM 👁 24
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटनी। जिले के किरहाई पिपरिया स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एक खास पल देखने को मिला। यहां आंगनवाड़ी केंद्र की नन्हीं बालिका सृष्टि ने अपनी मधुर आवाज में कविता सुनाकर कलेक्टर का दिल जीत लिया।

बच्ची की प्रतिभा और आत्मविश्वास को देखकर कलेक्टर ने उसकी सराहना की। वहीं आंगनवाड़ी केंद्र में मौजूद बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उनके लिए तत्काल झूले की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर की इस पहल से आंगनवाड़ी के बच्चों में खुशी का माहौल है। यह पहल बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं और खुशनुमा वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कदम है।

NEED 24 NEWS | कटनी
पत्रकार: मनमोहन कुशवाहा
📲Get App