🔥 TRENDING श्रीकांत पाल रायपुर को भाजपा पिछड़ा वर... पूर्व मंत्री के ओएसडी को इंदौर-भोपाल ट... अररिया मुख्यालय डीएसपी संतोष पोद्दार क... Finance Ministry Issues GST Notices to... Major Oil Companies to Install 5,000 F... ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟੇ ਦੇ ਕਤਲ ਖ...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नन्हे लाल लोधी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष

✍️ Reporter: Kailash Nath 🗓 14 Oct 2026, 12:52 PM 👁 27
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नन्हे लाल लोधी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष

नन्हे लाल लोधी बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बहराइच
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक दायित्व सौंपते हुए निवर्तमान जिला महामंत्री भाजपा बहराइच नन्हे लाल लोधी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जनपद बहराइच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना से समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।

नन्हे लाल लोधी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं। उनके अनुभव एवं संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

नन्हे लाल लोधी ने इस दायित्व के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बृजेश पाण्डेय जी एवं जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए कार्य करने का प्रयास करेंगे।
📲Get App