Education
नैमिष के ब्रह्मचर्य आश्रम से तीन वेदपाठी छात्र लापता, 10 फीट दीवार फांदकर निकले
सीतापुर। नैमिषारण्य स्थित श्री अध्यात्म विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम आवासीय विद्यालय (नारदानंद आश्रम) से वेद शिक्षा ग्रहण कर रहे तीन छात्र गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। तीनों छात्रों के एक साथ गायब होने की सूचना मिलते ही आश्रम प्रबंधन और परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।

आश्रम के आचार्य मोहित के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मंगल आरती के दौरान छात्रों की गिनती की गई थी। उस समय तीनों छात्र आश्रम में मौजूद थे। इसके बाद करीब 6 बजे प्रार्थना के समय दोबारा गिनती की गई तो तीनों छात्र गायब मिले। बताया गया कि तीनों छात्र आश्रम की करीब 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर बाहर निकल गए।
आश्रम में करीब 150 विद्यार्थी रहकर शिक्षा ग्रहण करते हैं। तीनों छात्रों के एक साथ लापता होने के बाद आश्रम प्रबंधन ने उनके संभावित ठिकानों और आने-जाने वाले रास्तों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। परिजन भी नैमिषारण्य पहुंचकर बच्चों की तलाश में जुटे हैं। स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आसपास के लोगों से भी छात्रों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
लापता छात्रों में अनुकेश (12) पुत्र सौरभ मिश्रा, निवासी ग्राम उल्लापुर, जनपद हरदोई; हिमांशु पांडेय (करीब 13) पुत्र अवधेश पांडेय, निवासी अयोध्या जनपद, तथा आर्यन गुप्ता (11) पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता, निवासी दुबग्गा रिंग रोड, जनपद लखनऊ शामिल हैं। बताया गया है कि हिमांशु पांडेय का इसी वर्ष आश्रम में दाखिला कराया गया था।
पुलिस ने शुरू की तलाश: थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि तीन छात्रों के लापता होने की जानकारी मिली है। पुलिस टीम छात्रों की तलाश में जुटी है। संभावित आने-जाने वाले रास्तों की जानकारी जुटाने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, ताकि आश्रम से निकलने के बाद छात्रों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस और आश्रम प्रबंधन की टीमें तीनों छात्रों को सुरक्षित तलाशने में जुटी हैं। परिजनों को भी बच्चों के जल्द मिलने की उम्मीद है।