🔥 TRENDING ਵਿਦੇਸ਼ੋਂ ਮਿਲੀ ਮੰਦਭਾਗੀ ਖ਼ਬਰ! ਫਗਵਾੜਾ ਦੀ ਡ... Meghalaya Prepares for 39th National G... Meghalaya Prepares for Shillong By‑Pol... Tripura Police Seize 875 Bottles of Il... Tripura CM Biplab Kumar Deb Meets BJP... Tripura Student Sagar Secures UPSC Mai...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने वाराणसी में घोषित की नई टीम, राजेश पटेल बने जिला प्रभारी और रमेश जायसवाल को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Oct 2026, 08:00 PM 👁 78
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जल्द वाराणसी में मातृशक्ति सहित कार्यकर्ताओं की होगी बड़ी बैठक, संगठन विस्तार और मजबूती पर दिया गया जोर।

वाराणसी, 26 अक्टूबर 2026। बाबा श्री काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में सोमवार को नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक त्रिशूल इन होटल, रानी फाटक, औसंगंज में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने वाराणसी की नई संगठनात्मक टीम की घोषणा की।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष रहे राजेश पटेल को पदोन्नत करते हुए जिला प्रभारी, वाराणसी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, रमेश जायसवाल को जिलाध्यक्ष, वाराणसी नियुक्त किया गया। संगठन को उम्मीद है कि दोनों पदाधिकारी मिलकर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन का विस्तार करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि राजेश पटेल और रमेश जायसवाल सुबह से ही उनके साथ हैं। दोनों को साथ देखकर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष आपसी समन्वय से वाराणसी में संगठन को और मजबूत बनाएंगे।
दीपक तिवारी ने यह भी बताया कि जल्द ही वाराणसी में मातृशक्ति सहित सभी कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। बैठक में फाउंडेशन के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा के बाद बैठक का समापन ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ हुआ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की इस पहल को वाराणसी में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App