🔥 TRENDING CCTV Shows Baghpat Men Fighting Inside... October 8, 2026 Weather Forecast: Deta... Bhopal Doctor Shoots Ex‑Girlfriend, Bu... Police suspect contract killing in sho... India and Italy Hold Talks on Terroris... India-US trade talks lose momentum as...
08 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने जारी की यूपी जिला अध्यक्षों की पहली सूची

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 08 Oct 2026, 05:28 AM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने जारी की पहली सूची, जल्द आएगी दूसरी सूची

लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला अध्यक्ष एवं युवा जिला अध्यक्षों की पहली सूची जारी की है। जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार लखनऊ में राजेश सिंह, उन्नाव में आशीष सिंह, बाराबंकी में शिवशरण पांडे, कौशाम्बी में संजय सोनी, प्रयागराज में महेंद्र प्रताप सोनी, फतेहपुर में राधे मोहन अवस्थी, बस्ती में विकास शर्मा, अंबेvडकर नगर में पंकज सिंह, कानपुर उत्तर में गयादीन शर्मा, आजमगढ़ में मदन मोहन शुक्ला, जौनपुर में मोहित कुमार, बलरामपुर में प्रमोद यादव, सीतापुर में विवेक मिश्रा, गाजियाबाद में प्रवेश, संत कबीर नगर में गोरखनाथ, हापुड़ में राकेश कुमार, कानपुर देहात में प्रशांत ठाकुर, बुलंदशहर में रवि शुक्ला, अलीगढ़ में अजय कुमार शर्मा, रायबरेली में सुधांशु सिंह, महोबा में देवेन्द्र, सहारनपुर में नीटू कुमार और लखीमपुर खीरी में शशि तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, कौशाम्बी युवा जिला अध्यक्ष सौरभ सोनी, गोंडा युवा जिला अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, फर्रुखाबाद युवा जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, कासगंज युवा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़, प्रतापगढ़ युवा जिला अध्यक्ष मुकेश पांडे, आगरा युवा जिला अध्यक्ष निखिल शर्मा, जालौन युवा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र, फतेहपुर युवा जिला अध्यक्ष राघव श्रीवास्तव, प्रयागराज युवा जिला अध्यक्ष राहुल सोनी और लखीमपुर खीरी युवा जिला अध्यक्ष हरेराम गुप्ता (छोटू) को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जौनपुर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में शिवम मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फाउंडेशन की ओर से बताया गया है कि यह पहली सूची है और बहुत जल्द दूसरी सूची भी जारी की जाएगी। नई नियुक्तियों के साथ संगठन को जिले स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की तैयारी की जा रही है।
📲Get App