🔥 TRENDING Haryana ATS Makes Two More Arrests in... Supreme Court Shifts J&K, Haryana Case... ଅଜଣା ଯୁବକଙ୍କ ମୃତ ଦେହ ଉଦ୍ଧାର Six Haryana Police Officers Suspended... Chhattisgarh Partners with PanIIT Alum... Two Arrested in Raigarh for Gang-Rape...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने छठ घाट पर किया प्रसाद वितरण, व्रती महिलाओं को किया सम्मानित

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Nov 2026, 06:56 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ महापर्व पर सेवा और सम्मान की मिसाल पेश कर रहा नमो नमो क्रांति फाउंडेशन, व्रती महिलाओं को किया सम्मानित

गोंडा। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के तत्वावधान में छठ महापर्व के पावन अवसर पर छठ घाट पर प्रसाद वितरण एवं व्रती महिलाओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री 1008 महंत सुनील पुरी महाराज, देवीपाटन मंडल अध्यक्ष, नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने की। समारोह का आयोजन गोंडा की जिला प्रभारी नीलम सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान छठ व्रत रखने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा घाट पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी सहित अवध क्षेत्र अध्यक्ष संजय पांडे, अवध क्षेत्र संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह, अवध क्षेत्र सचिव विनय, अवध क्षेत्र प्रवक्ता मंजू तिवारी, अवध क्षेत्र अध्यक्ष ममता मिश्रा अवस्थी, युवा जिला अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष सनी वर्मा, युवा जिला सदस्यता प्रभारी आलोक, कर्नलगंज विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती गरिमा सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनीता सिंह एवं पवन तिवारी सहित फाउंडेशन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे महंत सुनील पुरी महाराज ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, समर्पण और सूर्य उपासना का महान पर्व है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, एकता और सेवा की भावना मजबूत होती है। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और राष्ट्रहित की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी फाउंडेशन की ओर से इस तरह के सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक नीलम सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, फाउंडेशन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
📲Get App