🔥 TRENDING గ్రామ పంచాయతీ ఎన్నికలకు సర్వం సిద్ధం... संविधान दिनानिमित्त कॉकरोच जनता पार्टी... चुनाव के बाद लंबित फाइलें सात दिन में... સાબરકાંઠા, વડાલી તાલૂકા માં 45 કરતાં વ... पेयजल संकट झेल रहे महावीर नगर और आदिना... पुनर्मतदान मे ं बामनवास से अजीत 594, ब...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन में संगठन विस्तार, रत्नेश कुमार श्रीवास्तव को मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Nov 2026, 09:54 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रत्नेश कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति से कानपुर दक्षिण में संगठन को मिलेगी नई मजबूती, पदाधिकारियों ने जताया भरोसा

कानपुर दक्षिण। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन द्वारा संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर लगातार संगठनात्मक नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में रत्नेश कुमार श्रीवास्तव को जनपद कानपुर दक्षिण का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
यह नियुक्ति युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार की गई है। संगठन ने विश्वास जताया कि रत्नेश कुमार श्रीवास्तव अपनी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन की विचारधारा एवं सामाजिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक रीपू सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पांडेय, प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी, युवा प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह तोमर एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्मला पांडेय सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं, जिला अध्यक्ष कानपुर दक्षिण मंजू शुक्ला के निर्देशानुसार इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि रत्नेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व एवं सक्रिय सहयोग से कानपुर दक्षिण में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और समाजसेवा के कार्यों को और अधिक विस्तार मिलेगा।
📲Get App