🔥 TRENDING Naidu says Lokesh must earn his politi... India and Nepal Urge Safeguarding Past... India U19 vs Pakistan U19 set for ACC... ICC Sets Cricket Calendar to 2035; Ind... India U-19 clinches Asia Cup win over... Diljit Dosanjh alleges attempts to hal...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नीलगायों से किसानों की फसलों पर संकट, खेतों में घुसकर कर रही नुकसान

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 16 Nov 2026, 07:22 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*नीलगायों से किसानों की फसलों पर संकट, खेतों में घुसकर कर रही नुकसान*


खैरथल हीरालाल भूरानी

क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नीलगायों और आवारा पशुओं के बढ़ते झुंड किसानों के लिए नई समस्या बन गए हैं। किसानों के अनुसार ये पशु खेतों में घुसकर फसलों को खाते हैं और दौड़ते समय खड़ी फसल को रौंद देते हैं। - इससे गेहूं, सरसों, चना सहित अन्य फसलों को नुकसान हो रहा ॥ है। किसान अलीशेर खां ने बताया कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। बीज, खाद, डीजल, सिंचाई और मजदूरी पर खर्च बढ़ने के बीच तैयार फसल को पशुओं से बचाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह और रात के समय पशुओं की आवाजाही अधिक रहती है। कई बार झुंड एक साथ खेतों में पहुंच जाता है। किसानों को फसल बचाने के लिए दिन-रात रखवाली करनी पड़ रही है, फिर भी रोकथाम नहीं हो पा रही।
📲Get App