🔥 ट्रेंडिंग ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮਨਾਉਣ... युवा कांग्रेस ने शाहजहांपुर मेडिकल कॉल... भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा 23... शाहजहांपुर जिला जेल में महिला बैरक का... सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड... शाहजहांपुर के सिंधौली गांव में फायरिंग...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

नोखा में फोनपे ऑटो पे ठगी से 1.76 लाख रुपये चोरी

✍️ रिपोर्टर: Debu Ram 🗓 20 नव. 2026, 08:44 PM 👁 17
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साइबर ठगों ने नोखा निवासी पोकरराम जाट के एसबीआई और केनरा बैंक खातों से फोनपे ऑटो पे सुविधा का दुरुपयोग कर 1,76,950 रुपये निकाल लिए।

नोखा कस्बे में फोनपे ऑटो पे सुविधा का दुरुपयोग कर एक व्यक्ति के एसबीआई और केनरा बैंक खातों से कुल 1,76,950 रुपये की ठगी हुई है। यह राशि 13 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 7 नवंबर के बीच निकाली गई।

केनरा बैंक खाते से दो नवंबर को रात 9:49 बजे 27,000 रुपये तथा रात 10:03 बजे 30,000 रुपये निकाले गए। उसी दिन 7 नवंबर को 2,190 रुपये, 3,190 रुपये और 3,190 रुपये के तीन ट्रांजेक्शन किए गए, जिससे कुल 65,570 रुपये की ठगी हुई। एसबीआई खाते से दो नवंबर को 30,000 रुपये, पांच नवंबर को 33,190 रुपये तथा छह नवंबर को 48,190 रुपये ट्रांसफर किए गए, जिससे कुल 1,11,380 रुपये की ठगी हुई।

पोर्टकराम जाट ने 20 नवंबर को नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों खातों से जुड़े मोबाइल नंबर पर फोनपे की ऑटो पे सुविधा सक्रिय थी, जिसका दुरुपयोग अज्ञात ठगों ने किया।

पीड़ित ने पुलिस से ठगी गई राशि ब्याज सहित वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जांच एसआई नरेश कुमार को सोपी गई है और पहले ही सीसीटीएनएस के माध्यम से जीरो एफआईआर भी प्राप्त हुई थी।
📲Get App