🔥 ट्रेंडिंग नवव्या पाटोले यांचा तिसरा वाढदिवस उत्स... लुधियाना में व्यापारियों ने मिश्रित भू... पंजाबी यूनिवर्सिटी के 15 शिक्षकों को श... लुधियाना के फ्लाईओवर से ट्रक गिरा, कंड... चिन्मय पण्ड्या: जातियों में बंटने से द... छत्तीसगढ़ में गन्ने की कीमतों में उछाल...
11 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

नक्सल प्रभावित महला में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी पहल! पहली बार गांव में हुई सोनोग्राफी, 60 महिलाओं को मिला लाभ!

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar Poya 🗓 10 अक्टू. 2026, 11:11 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम महला में स्वास्थ्य सुविधाओं की नई पहल देखने को मिली है। सेवा सेतु मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहली बार गांव में ही सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में 1,673 लोगों का ओपीडी पंजीयन, 1,073 लोगों को दवाइयां और 60 महिलाओं की सोनोग्राफी की गई।

इसके अलावा 315 लोगों की एनसीडी जांच, 317 आयुष्मान कार्ड का वितरण, 52 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया और 14 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर का सांसद भोजराज नाग और विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने अवलोकन किया। वहीं, कलेक्टर कुन्दन कुमार की पहल से सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

महला में पहली बार पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, ग्रामीणों को अब जांच और इलाज के लिए दूर जाने की परेशानी से मिलेगी राहत!
📲Get App