🔥 TRENDING Pakistan Navy Ship Collides with India... Haryana to Deploy 775 Number‑Plate Cam... Delhi to Karnal and Bawal: Two New Nam... Punjab & Haryana HC rules on Canadian... Search for 'siyabikervictim' recorded... Chhattisgarh High Court grants relief...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

✍️ Reporter: Anuj jain 🗓 16 Sep 2026, 02:50 PM 👁 24
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मनोहर थाना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की जंग तेज
भाजपा से देवेंद्र शर्मा और कांग्रेस से राहुल साहू ने दाखिल किया नामांकन
मनोहर थाना, झालावाड़। मनोहर थाना नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
भाजपा की ओर से देवेंद्र शर्मा ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से राहुल साहू भी समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के दौरान दोनों ही दलों के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। अंतिम दिन दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के साथ ही मनोहर थाना नगर पालिका अध्यक्ष पद का मुकाबला आमने-सामने का हो गया है।
अब नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी।
फिलहाल मनोहर थाना में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और सभी की नजरें आगामी चुनावी प्रक्रिया पर टिकी हैं। यहां से 20 सीटों में से भाजपा को 11 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस को 6 सीटे ओर अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली।
📲Get App