🔥 ट्रेंडिंग ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਨੇ ਐਲਾਨਿਆ 10ਵੀਂ... ದಾವಣಗೆರೆ ಜಿಲ್ಲೆಯ ಭತ್ತ ಬೆಳೆಗಾರರ ಹಿತ ಕಾಪ... ਜਲੰਧਰ 'ਚ ਪਟਾਕੇ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲਿ... नवादा में पपेट शो से साइबर सुरक्षा जाग... Mathura अहोई अष्टमी के अवसर पर राधा कु... શું થશે કંઇ એવું જેના થી બધા હજી અજાણ...
02 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

नगर परिषद मोहना ने प्राचीन हनुमान मंदिर के लिए CRM सड़क के भूमि पूजन का आयोजन किया

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 02 नव. 2026, 04:16 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नगर परिषद मोहना के वार्ड 06 में प्राचीन हनुमान मंदिर तक पहुँचाने वाली CRM सड़क के निर्माण हेतु भूमि पूजन विधि-विधान सम्पन्न हुआ।

आज नगर परिषद मोहना के वार्ड क्रमांक 06 में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए खेल ग्राउंड से अति प्राचीन प्रहरिया वाले हनुमान जी मंदिर तक बनने वाली CRM सड़क का भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ।

इस सड़क के निर्माण से श्रद्धालुओं, बुजुर्गों एवं क्षेत्रीय निवासियों को मंदिर दर्शन हेतु आने-जाने में सुलभता और सहूलियत मिलेगी, साथ ही आवागमन की राह भी आसान होगी।

इस शुभ अवसर पर निर्माण कार्य के ठेकेदार, नगर के गणमान्य नागरिक एवं परिवारजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नगर के सर्वांगीण विकास और जन-सुविधाओं के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
📲Get App