🔥 ट्रेंडिंग કાયદાના ખુલ્લેઆમ ધજાગરા અને આસ્થા પર સ... समर्थ जुरेल करेंगे एमरान हाशमी की फ़िल... नमित मल्होत्रा ने घर गिरवी रख कर VFX फ... शाहरुख खान ने ₹8,000 करोड़ का बॉक्स ऑफ... त्रिपुरा में त्रिपुरासुंदरी मंदिर के द... त्रिपुरा यूएलबी चुनाव: लेफ्ट फ्रंट ने...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नगर परिषद में वार्ड एक से निर्दलीय प्रत्याशी ने भारत आदिवासी पार्टी को दिया समर्थन
राजनीति

नगर परिषद में वार्ड एक से निर्दलीय प्रत्याशी ने भारत आदिवासी पार्टी को दिया समर्थन

✍️ रिपोर्टर: Subhash Mehta 🗓 18 सित. 2026, 07:24 PM 👁 92
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पहली बार नगर निकाय चुनाव में उतरी भारत आदिवासी पार्टी को बांसवाड़ा नगर परिषद में एक पार्षद चुन कर आया है

नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शानदार जीत दर्ज करने वाले वार्ड नंबर 1 के पार्षद किशोर डिंडोर ने एक बार फिर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद उन्होंने पुनः पार्टी में शामिल होकर समाज के साथ मिलकर जनहित, सामाजिक अधिकारों और क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर किशोर डिंडोर ने भारत आदिवासी पार्टी की विचारधारा, संघर्ष और जनहित की राजनीति को आगे बढ़ाने तथा समाज के हक, अधिकार और सम्मान की आवाज को मजबूती से उठाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत सहित बांसवाड़ा के पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय समाजजन उपस्थित रहे।
📲Get App