🔥 TRENDING Film 'Bad Day' Releases Official Trail... Woman Granted Bail in Overseas Job Fra... Goa's Eco-Friendly Diwali Traditions F... Sankalp Sworn In as Cabinet Minister A... Manipur’s Educated Youth Face Growing... Manipur CM N. Biren Singh appeals to K...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
🔥 नगर पालिका की सत्य प्रतिलिपि से उठे सवाल, आगे जांच के लिए कार्रवाई जारी—वार्ड 15 में चुनावी चर्चा तेज!
Politics

🔥 नगर पालिका की सत्य प्रतिलिपि से उठे सवाल, आगे जांच के लिए कार्रवाई जारी—वार्ड 15 में चुनावी चर्चा तेज!

✍️ Reporter: Naman soni 🗓 07 Sep 2026, 03:30 PM 👁 115
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कुशलगढ़। नगर पालिका से संबंधित सत्य प्रतिलिपि में दर्ज दस्तावेजों के आधार पर टेंडर प्रक्रिया को लेकर कई सवाल सामने आए हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर मामले की आगे जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।
मामले को लेकर टेंडर प्रक्रिया में शामिल किए गए लोगों, दस्तावेजों के सत्यापन और GST संबंधी जानकारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। चर्चा यह भी है कि दोनों भाइयों को किस आधार पर प्रक्रिया में शामिल किया गया और संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किस स्तर पर किया गया?
यदि किसी दस्तावेज में GST संबंधी जानकारी गलत पाई गई थी, तो उस समय क्या कार्रवाई की गई? और यदि जांच में वित्तीय अथवा प्रक्रियात्मक अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी—यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

🔥 चुनावी माहौल में इसलिए अहम है मामला

मामले की चर्चा इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि इसी परिवार से वार्ड नंबर 15 में भाजपा की महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
अब वार्ड नंबर 15 की जनता के सामने सवाल है—
“नगर पालिका की सत्य प्रतिलिपि में सामने आए तथ्यों की आगे जांच में क्या निकलकर आता है? अगर जांच में अनियमितता प्रमाणित होती है तो क्या उसका असर जनता के चुनावी फैसले पर पड़ेगा?”

फिलहाल सच्चाई का अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा। जनता की नजर अब इस बात पर है कि आगे की कार्रवाई में क्या तथ्य सामने आते हैं और संबंधित विभाग क्या निर्णय लेता है।
कागज नगर पालिका के रिकॉर्ड के हैं… अब जांच बताएगी कि असली सच्चाई क्या है।
📲Get App