🔥 TRENDING Two Arrested Over Sri Ganganagar Rail... શહેરા તાલુકામાં ભગવાન બિરસા મુંડા ની 1... जोनल मजिस्ट्रेट आरओ और पुलिस अधिकारियो... Tamil Nadu Govt Secures Major Price Cu... Karnataka Moves to Place 56% Reservati... 2 बैंक खातों से धोखाधड़ी कर बुजुर्ग के...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नगर पालिका की नाक के नीच े अतिक्रमण महज 100 मीटर दूर हाईवे पर अतिक्रमण

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 15 Nov 2026, 02:21 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कस्बे के निवाई रोड स्थित स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण का

दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन की ओर से अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। हैरानी की बात यह है कि नगर पालिका कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर ही बल्ली-बांस के सहारे अस्थायी ढांच े को स्थायी दुकान का रूप देकर सर्दियो ं के सामान की बिक्री शुरू कर दी गई है।

स्थानीय स्तर पर इस अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड ़ े हो रहे हैं। मुख्य स्टेट हाईवे पर दुकान खड़ी होने के बावजूद न तो संबंधित व्यक्ति को कोई चेतावनी दी गई और न ही अतिक्रमण हटान े की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि महज कुछ दिनो ं में तैयार किए

गए इस ढांच े में अब बाकायदा दुकान संचालित की जा रही है। सबस े बड़ा सवाल यह है कि जब नगर पालिका कार्यालय के इतने नजदीक मुख्य सड़क पर अतिक्रमण हो रहा है तो

जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस ओर क्यों नही ं पड़ रही? मुख्य सड़क पर इस तरह अतिक्रमण बढ़न े से भविष्य में

यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है।
📲Get App