🔥 ट्रेंडिंग અમરેલી: ધારી તુલસીશ્યામ રોડ પર જીરાના... નવા મુવાડા ક્લસ્ટર કક્ષાની વિકસિત ભારત... बिहार के जामुई में बाल मोशक के आरोपी प... मुजफ्फरपुर: फैक्ट्री कर्मचारी की मौत,... बेंगलुरु में बैठक में मध्यप्रदेश को 12... शहडोल में पुरानी इमारत के नवीनीकरण में...
22 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नगर निकाय चुनाव में भाजपा के पक्ष में मिले अपार सफलता के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव ने अलवर लोक सभा क्षेत्र की जनता को दिया धन्यवाद

✍️ रिपोर्टर: Rohitas Kumar 🗓 22 सित. 2026, 09:04 PM 👁 6
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मिले विशाल जनसमर्थन के लिए मैं अलवर लोकसभा क्षेत्र की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

यह जनादेश जनता के विश्वास और लोकतांत्रिक भागीदारी का प्रतिबिंब है। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma जी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास एवं सुशासन के प्रति जनता के विश्वास का भी यह महत्वपूर्ण संकेत है।

भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। साथ ही, इस चुनाव में दिन-रात अथक परिश्रम करने वाले हमारे सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन। आपकी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

अलवर के नागरिकों से जुड़े स्वच्छता, जलभराव, यातायात, सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य स्थानीय नागरिक सुविधाओं के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए हम निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
📲Get App