🔥 TRENDING હિંમતનગર-ઈડર હાઈવે પર સ્કોર્પિયોએ ૧૦થી... નાની કુંડળ ગામે પોલીસ લોક દરબાર: સાયબર... Gerkaydesar fising Teacher Khan Sir Braves Floodwaters, R... Bihar Worker Returns Home After Months... Maharashtra B.Pharm 2026 Admissions: O...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नागौर के डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद आए फैसला बेहद चिंता जनक है श्री अशोक गहलोत ने जताई चिंता
National

नागौर के डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद आए फैसला बेहद चिंता जनक है श्री अशोक गहलोत ने जताई चिंता

✍️ Reporter: Rohitas Kumar 🗓 06 Aug 2026, 10:26 AM 👁 39
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नागौर के डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद आया फैसला बेहद चिंताजनक है। 2015 में जमीन विवाद में 5 दलितों समेत 6 लोगों की निर्मम हत्या हुई थी, और अब एससी-एसटी विशेष अदालत ने सभी 40 आरोपियों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया। पीड़ित परिवारों का सवाल जायज है, अगर 40 आरोपी बरी हो गए तो इन 6 लोगों की हत्या आखिर किसने की?

11 साल की लंबी कानूनी लड़ाई, सीबीआई जांच और ट्रायल के बावजूद इंसाफ न मिलना जांच और अभियोजन की गंभीर खामियों की ओर इशारा करता है। भाजपा सरकार के शासन में 11 साल पहले ऐसी घटना होना और अब उन्हीं के शासन में प्रतिकूल फैसला आना दिखाता है कि भाजपा न्याय के पक्ष में नहीं है। दलित समाज के साथ हुए इस अन्याय में जवाबदेही तय होनी चाहिए।

कांग्रेस हमेशा दलित समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील की प्रक्रिया मजबूती से आगे बढ़नी चाहिए, राज्य सरकार को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
📲Get App