🔥 TRENDING Leopard Attacks and Drags 9‑Year‑Old P... सहाजीतपुर में मोनोपोली खेल का आयोजन, स... Chirag Paswan Predicts Congress Won't... Anti-India Ravana Posters Featuring Ra... Land acquisition starts in 37 villages... Father Carries Dead 9‑Year‑Old on Shou...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

निगोही में बीक्यू टिकैत ने दर्जनों युवा किसानों को दी सदस्यता, जिलाध्यक्ष ने लखनऊ मार्च का किया आह्वान

✍️ Reporter: Satyam Verma 🗓 18 Oct 2026, 07:22 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की निगोही ब्लॉक इकाई ने सदस्यता अभियान चलाकर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के युवा किसानों को संगठन से जोड़ा। जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह लोधी ने नए सदस्यों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और 23 तारीख को लखनऊ चलने का आह्वान किया।

शाहजहाँपुर जिले के निगोही ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की इकाई ने एक बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया। ब्लॉक निगोही में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह लोधी ने नए कार्यकर्ताओं को फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें संगठन से जोड़ा। इस अवसर पर रावतापुर, सड़ा खास, प्रेमनगर, रायपुर, निगोही, हमजापुर, पिपरिया और अल्हादादपुर सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए युवा किसानों ने बीक्यू टिकैत की सदस्यता ली।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह लोधी ने कहा कि संगठन लगातार किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने सभी नए सदस्यों से 23 तारीख को लखनऊ चलने का आह्वान किया, जिससे किसानों की मांगों को और बल मिलेगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने धान खरीद केंद्रों पर चल रही अव्यवस्था और मनमानी पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही प्रकृति की मार झेल रहा है, ऊपर से धान सेंटरों पर हो रही लापरवाही से किसान परेशान है। उन्होंने सरकार से अपील की कि धान खरीद में हो रही लापरवाही पर तत्काल ध्यान देना चाहिए, ताकि अन्नदाताओं को न्याय मिल सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष पूसेराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष, तहसील उपाध्यक्ष और फिरासत खां सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
📲Get App