🔥 TRENDING સુરતના چلથાણ વિસ્તારમાં એક્ટિવા ચાલકને... Chikkaballapur Launches Integrated Agr... Chikkaballapur Launches Integrated Agr... मांडीखेड़ा, नूंह में डम्पर ने टक्कर मा... હિંમતનગરમાં રૂ. ૧૧.૨૭ કરોડ ખર્ચે ચાર મ... मांडीखेड़ा, नूंह में डम्पर ने टक्कर मा...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

नोएडा पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड में दो अभियुक्त गिरफ्तार।

✍️ Reporter: Rajesh Mandal 🗓 24 Oct 2026, 10:12 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Rajesh mandal

दिनांक 24.10.2026 को थाना सेक्टर-58, नोएडा पुलिस टीम द्वारा जयपुरिया चौराहे सैक्टर-62, पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान सामने से अपाचे मो0सा0 पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्तियों को चैकिंग के लिये रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं रूके बल्कि मोटरसाइकिल को डी पार्क की तरफ तेजी से भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया तो डी पार्क के सामने बनी घुमावदार रोड पर अचानक मो0सा0 फिसलने के कारण गिरने पर अपने आप को घिरता देख अभियुक्तों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। जिसकी पहचान राजू सिंह उर्फ राजा पुत्र किशन सिंह निवासी 11/43 कल्याणपुरी नियर शिव मन्दिर थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र करीब 34 वर्ष के रूप में हुयी तथा दुसरा बदमाश राहुल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह नि0 ई-19/21 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र करीब 30 वर्ष को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। कब्जे से एक अपाचे मोटर साइकिल न0ं यूपी 12ए एक्स-0180, 2500 रूपये नकद व एक अवैध तमंचा .315 बोर मय एक जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किये गये है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।*

*अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि हमारे साथी अर्जुन व सुनील डी पार्क के पीछे स्कूटर रेहडा लेकर खडे है। हमलोग मिलकर रैकी करके कंस्ट्रक्शन साईट से सरिया चोरी करते है तथा उसे ले जाकर कबाडी जिला गाजियाबाद को बेच देते है। हमने पिछले 01 महीने में 15-16 बार अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साईट सरिया चोरी किया है। पकडे गये बदमाश की निशानदेही पर उनके साथी अर्जुन पुत्र राकेश निवासी झूग्गी नं0 125, 11/12 की झुग्गी कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र करीब 27 वर्ष व सुनील पुत्र सुन्दर निवासी झूग्गी नं0 212, 11/12 की झुग्गी कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली उम्र करीब 20 वर्ष को स्कूटर रेहडा सहित खोडा रोड से गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त अभियुक्तो के द्वारा सरिया चोरी करने के सम्बन्ध में थाना सेक्टर 58 पर मु0अ0सं0- 348/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। अभियक्तगण राजू सिंह उर्फ राजा व राहुल सिंह के कब्जे से बरामद मो0सा0 अपाचे की चोरी के सम्बन्ध में थाना सैक्टर-20, नोएडा पर मु0अ0सं0-494/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। अभियुक्त राजू उर्फ राजा उक्त गिरोह का मुख्य सरगना है जिसके विरूद्ध दिल्ली एनसीआर में एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
📲Get App