🔥 TRENDING Delhi Airport Staff Retrieve Lost AirP... కార్తీక మాసంలో పేరుపాలెం బీచ్‌లో అలల ఉ... BJP Refutes Reports of 209 Candidates... Displaced IDP Sisters Staying in Two R... शहाद्यात भगवान बिरसा मुंडा यांची 151 व... Police Encounter in Haryana’s Nuh Clai...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना सरपंच चुनाव में चार प्रत्याशियों के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला, नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 15 Nov 2026, 03:30 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना सरपंच चुनाव में चार प्रत्याशियों के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला, नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ
​नाचना (जैसलमेर) | संवाददाता: राजेन्द्र कुमार सेन
​नाचना ग्राम पंचायत के सरपंच पद के लिए हो रहे चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर स्पष्ट हो गई है। सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर अब कुल चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में डटी हुई हैं, जिससे यहां मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है।
​निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नाम वापसी के बाद अब ओम कंवर, प्रेम कंवर, मुबारखी और संतोष के बीच सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है। चारों प्रत्याशियों के मैदान में डटे रहने से गांव की चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
​चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। प्रत्याशी घर-घर जाकर ग्रामीणों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। चौपालों और नुक्कड़ों पर भी अब चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
📲Get App