🔥 TRENDING शहडोल: फार्मर आईडी बनाने के लिए आयोजित... साहिबगंज सर्किट हाउस में कांग्रेस के ज... Meerut Gang Traced via Copper Cable Tr... Kerala Recycles 4,447 Tonnes of Plasti... Three Dead in RIMS Adilabad Hospital F... India Dominates Korea 63-31, Extends U...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौबतपुर पुलिस ने जितिया झपटा मारकर भागने मामले का किया सफल उद्भेदन
Crime

नौबतपुर पुलिस ने जितिया झपटा मारकर भागने मामले का किया सफल उद्भेदन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Aug 2026, 11:11 AM 👁 148
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नौबतपुर पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान केतहत थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास जितिया झपटा मारकर भागने में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

जितिया झपटमारी कांड का खुलासा : दो बदमाश और तीन ज्वेलर्स गिरफ्तार

नौबतपुर नौबतपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी जदयू नेता जगदीश विश्वकर्मा की पत्नी उषा देवी से सोने की चार जितिया झपटमारी मामले का पुलिस ने पांच दिन में में खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही छीनी गई जितिया खरीदने वाले तीन ज्वेलरी दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक सोने की जितिया और एक विरूपित जितिया बरामद की है। घटना में प्रयुक्त बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है। 14 अगस्त को बदमाशों ने पैदल जा रही उषा देवी से उनके घर से थोड़ी ही दूरी पर गले से जितिया झपट ली थी। मामले में जगदीश विश्वकर्मा के लिखित आवेदन पर नौबतपुर थाने में कांड संख्या 315/26 दर्ज की गई थी।

थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने नौबतपुर से लेकर दुल्हीनबाजार तक लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी विशाल कुमार और आलमपुर निवासी संटु कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि झपटी गई जितिया को उन्होंने पालीगंज बाजार स्थित गहने की दुकान में बेच दिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने गोरैया स्थान, पुरानी बाजार, पालीगंज में छापेमारी कर गहना दुकानदार शंकर प्रसाद, उसके पुत्र अभिमन्यु कुमार और जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया।
📲Get App