🔥 TRENDING स्टेशन मास्टर और लोको पायलट के बीच मार... ਹਾਈਡ੍ਰੋਜਨ ਸਿਲੰਡਰ ਦਾ ਗੈਸ ਪਾਈਪ ਮੂੰਹ ’ਤੇ... सीतापुर: वीआईपी रोड पर बाइक स्टंट करती... World Bank Finds India's Richest 10% E... Critics Call 'Viksit Bharat 2047' Self... Frontline Magazine Exposes Subhuman Tr...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी कर
Crime

नौबतपुर पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी कर

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Aug 2026, 09:00 PM 👁 54
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नौबतपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के नौबतपुर सोन नहर स्थित एक गुमटी में सूखा नशा का कारोबार कर रही महिला को गिरफ्तार किया

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
49, पुड़िया स्मैक के साथ महिला को किया गिरफ्तार
नौबतपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

49 पुड़िया स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार, डायल 112 की पुलिस दीदी टीम ने की छापेमारी

नौबतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। संध्या गश्ती के दौरान मिली सूचना के आधार पर डायल 112 की पुलिस दीदी टीम ने सूर्य मंदिर स्थित न्यू एनएच नहर रोड पर एक दुकान में छापेमारी की।छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने किया।

पुलिस के अनुसार, यहां एक महिला द्वारा स्मैक बेचने की सूचना मिली थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से 49 पुड़िया स्मैक बरामद की और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिला की पहचान तेरेत गांव निवासी वंदना देवी के रूप में हुई है।

नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद स्मैक महिला तक कहां से पहुंची और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल �
📲Get App