🔥 ट्रेंडिंग फद्नाविस ने बमक का 'पार्टिसिपेट मुम्बई... महाराष्ट्र FDA आयुक्त ने IAS टुक़रम मु... ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਦੀ ਯਤਨਾਂ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰੀ... UP छात्रवृत्ति 2026-27: अंतिम तिथि, सी... સુરતમાં ‘સેવા જ્યોતિ યાત્રા’ યોજાઈ, જન... बीजेपी ने यूपी रियासबाह चुनाव के लिए 8...
06 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

नाबालिग अपहरण-दुष्कर्म केस में बड़ा पुलिस एक्शन! मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2 बालकों पर भी कार्रवाई

✍️ रिपोर्टर: Devendra Kumar Poya 🗓 05 अक्टू. 2026, 02:26 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कांकेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है

कांकेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, जांच के दौरान 2 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका सामने आने के बाद उनके खिलाफ भी किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

29 सितंबर को नाबालिग के लापता होने की शिकायत परिजनों ने थाना कांकेर में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 343/2026 दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की और उसे सकुशल बरामद कर लिया।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं जोड़ीं। इसके बाद पुलिस ने 24 वर्षीय डोमेश पटेल, पिता राकेश पटेल, निवासी गोविंदपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले की जांच यहीं नहीं रुकी... विवेचना के दौरान 2 विधि से संघर्षरत बालकों की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद दोनों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई।

फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की आगे की विवेचना में जुटी है।
📲Get App