🔥 ट्रेंडिंग कलवा, भास्कर नगरच्या परिक टनलमध्ये १४... વાપીમાં પોલીસ કર્મચારીએ દારૂના કેસ બદલ... মুখ্যমন্ত্রীকে শুভেন্দু অধিকারীকে নিশা... Ews सरलिकरण મહેસાણાના ઉનાવામાં મીરાં દાતાર દરગાહ પ... Intern Doctor threaten to Resume str...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ने उमरिया जिले का दौरा किया

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 07 अक्टू. 2026, 08:28 PM 👁 13
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कांकर ने उमरिया में नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय का निरीक्षण कर किसानों व नागरिकों के हित में कार्य करने का निर्देश दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजीव कांकर ने गत दिवस उमरिया जिले के नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं, विभागीय कार्य प्रणाली तथा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्हें निर्देश दिया गया कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार कार्य किया जाए और कॉर्पोरेशन किसान एवं आम नागरिकों से संबंधित व्यवस्थाओं को जिम्मेदारी से निर्वहण करे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे निर्णयों को पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है, इस हेतु कार्य पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारू रूप से होना चाहिए।

अधिकारियों को आदेश दिया गया कि विभागीय योजनाओं व व्यवस्थाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक शीघ्र एवं प्रभावी रूप से पहुँचाया जाए, जिससे जन कल्याणकारी कार्यों के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।
📲Get App